Jaunpur News : एण्टी रोमियो टीम ने शाहगंज पब्लिक इण्टर कालेज में छात्राओं को किया जागरूक

anti-romeo-team-made-the-girl-students-aware-in-shahganj-public-inter-college


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना की एण्टी रोमियो टीम ने मंगलवार को शाहगंज पब्लिक इण्टर कालेज परिसर में पहुंचकर छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य आशीष मौर्या ने किया। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज दीपेन्द्र सिंह के निर्देशन में एण्टी रोमियो टीम ने किया। टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दिया जिनमें 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 व 108 स्वास्थ्य सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध शामिल हैं।

साथ ही टीम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं— विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना—के बारे में भी विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य आशीष मौर्या ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होती हैं। एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं से अपील किया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं, महिला शिक्षकगण, कालेज स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534