राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को तीन नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आपसी विवाद में मारपीट कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि चौहान, आलोक चौहान उर्फ भोनू और नरायन चौहान उर्फ मुसई निवासीगण मवई थाना खेतासराय शामिल हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्तों को शांति भंग के दृष्टिगत चालान अन्तर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल अनिल यादव, विनोद प्रजापति शामिल थे।