Jaunpur News : ​सद्भावना यात्रा में गूंजे भाईचारे के स्वर

Jaunpur News : ​सद्भावना यात्रा में गूंजे भाईचारे के स्वर

जौनपुर। इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी (आईएसडी) की ओर से शहर में सद्भावना यात्रा निकलकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। सद्भावना यात्रा में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। रमेश्वर सदन से सुबह 11:30 बजे शुरू हुई यात्रा शाही किला, अटाला मस्जिद, सुतहट्टी बाजार, सब्जी मंडी होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पहुंची जहां यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल में स्थित  शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। हर गली और चौराहे पर यात्रा में शामिल लोग संविधान बचाने और शांति-सौहार्द के नारे बुलंद कर रहे थे।
यात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि सभासद अबुज़र ने हरी झंडी दिखाकर किया।टाउन हॉल में यात्रा नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए निसार अहमद खान ने कहा कि यह पहल समाज को जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रभा देवी और बीनू ने कहा कि शांति की शुरुआत घर से होती है और जब हर व्यक्ति अपने जीवन में सहिष्णुता और आपसी सम्मान को अपनाता है तभी सद्भावना स्थायी बनती है। विनोद और बृजेश ने भी विचार व्यक्त किया। आईएसडी के जिला समन्वयक अवधेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534