Jaunpur News : ​डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पतौरा गांव में स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों में उद्यमिता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल मेले का आयोजन किया गया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली परिसर को रंग बिरंगी सजावट और गुब्बारों से सजाया गया था।
शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने दर्जनों स्टॉल लगाये। इन स्टालों पर छात्र/छात्राओं ने स्वयं गोलगप्पे, चाट, मोमोस, बर्गर, जैसे विभिन्न व्यंजन तैयार करके बेचे। कुछ स्टालों पर हाथ से बने शिल्प कलाकृतियां और मनोरंजक खेल भी उपलब्ध थे। बच्चों ने ग्राहक बनकर स्टॉल पर आए अभिभावकों और शिक्षकों से सौदेबाजी की जिससे उन्हें व्यावहारिक जीवन का अनुभव मिला। प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दिया। साथ ही यह भी कहा कि यह बाल मेला बच्चों में नेतृत्व क्षमता टीम भावना और आर्थिक साक्षरता विकसित करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।
इस अवसर पर सत्यम यादव, राजू सरोज, अनिल गौतम, सोनल सिंह, सृष्टि राय, प्रिंस विश्वकर्मा, रोशनी यादव, संजील वर्मान डीके दुबे, विजय मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534