Jaunpur News : ​जनसुनवाई करके महिला आयोग की सदस्य ने लगायी चौपाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने महिला से सम्बन्धित विभिन्न्न कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 19 नवम्बर को प्रथम सत्र में निरीक्षण भवन लाइन बाजार में महिला जन सुनवाई किया। इस दौरान कुल 13 महिलाओं ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किये। 3 महिलाओं (भानवती, मंगला देवी व इन्द्रावती) पति के मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन के मामले को मौके पर निस्तारित कराया गया। शेष मामलों में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर 15 दिवस में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात उन्होंने निर्मला देवी के मकान ग्राम वीरभानपुर, ब्लाक बक्शा में विभिन्न कल्याणकारी योजनायें विषयक चौपाल का आयोजन किया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पात्रता के अनुसार बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों को लाभ देने हेतु प्रतिबद्ध है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गांव में कैम्प लगाकर योजनाओं से लोगो को लाभान्वित करें।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी ने पति के मृत्युपरांत महिला पेंशन योजना, वृद्वावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के साथ ही 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। बाल विकास परियोजना बक्शा से उपस्थित मुख्य सेविका अर्चना गुप्ता द्वारा आंगनवाड़ी के माध्यम से समाज को दी जाने वाली सुविधाओें के बारे में बताया गया। नौपेड़वा स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक, डा0 जी0के0 सिंह द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी द्वारा मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए विभिन्न हेल्प लाइन नं0 112, 1090, 108, 102 के बारे मे जानकारी दी गयी और पम्पलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डा. राजीव यादव एसीएमओ, प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर, नरेन्द्र सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार, महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534