सुइथाकला, जौनपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्मशती पर स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में निकाली गई एकता पदयात्रा में भारी जनसैलाब दिखाई दिया। लालापुर से शुरू हुई यह पदयात्रा लगभग 3 किलोमीटर चलकर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित जनसभा के रूप में सम्पन्न हुई।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने महात्मा गांधी की उस गलती का खुलासा किया जिसने देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल के बजाय जवाहर लाल नेहरू को आगे बढ़ाया। यह भी कहा कि नेहरू और उनके परिवार के लिए दिल्ली में स्मारक तो बनाये गये लेकिन अखंड भारत की नींव रखने वाले सरदार पटेल का स्मारक बनवाना कांग्रेस ने नजरअंदाज किया जो उनके अपमान के समान है।विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने सभा में सरदार पटेल के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए बिहार के जनादेश का जिक्र किया जो जाति, धर्म और मजहब की लड़ाइयों से ऊपर उठकर एक नई राजनीतिक दिशा स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, बृजेश शुक्ल, बबलू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग पदयात्रा और जनसभा में शामिल हुए। पदयात्रा का संचालन राकेश वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अजीत प्रजापति ने प्रस्तुत किया।क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में एकता पदयात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पूरी तन्मयता से मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news