जौनपुर। मजलिसे तरहीम मरहूम सैय्यद इकबाल कमर इब्ने सैय्यद अफ़जाल हुसैन मरहूम राष्ट्रीय फुटबाल खिलाडी और उनकी पत्नी मरहूमा हसन बांदी बिन्ते डा एम हसन बेग मरहूम प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मजलिस-ए-तरहीम का आयोजन 7 दिसम्बर दिन रविवार को आयोजित है। नगर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बलुआ घाट "मेंहदी वाली" ज़मीन पर प्रोग्राम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी जहां सबसे पहले सोज़ख्वानी को अंजाम देंगे मरहूम नज़र हसन एडवोकेट के हमनवा मेंहदी ज़ैदी अपने मकसूस अंदाज में बयान करेंगे। इसके बाद पेशखानी के लिए डॉ. शोहरत जौनपुरी, शाहिद हुसैन तल्ख जौनपुरी व मेंहदी नजराने अक़ीदत पेश करेंगे। इसके बाद मजलिस को खेताब करेंगे मौलाना सैय्यद मुज़्ज़फर हसनैन मुज़फ्फरनगर। बाद ख़त्म मजलिस अंजुमन शमशीरे हैदरी बेगमगंज नौहाख्वानी और सीनाजनी करेंगी। यह जानकारी देते हुये पत्रकार हसनैन कमर दीपू ने समस्त लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news