जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में प्रेसवार्ता की गयी। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा इन्यूमरेशन अवधि 11 दिसम्बर 2025 तक बढा दी गयी है। पोलिंग बूथो के सम्भाजन और परिवर्तन की तिथि 11 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गयी है। मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन की तिथि बढ़ाकर 16 दिसम्बर 2025 तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तिथि बढ़ाकर 14 फरवरी 2026 कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण के पश्चात डिजिटाइजेशन हेतु बीएलओ के सहयोग हेतु अध्यापकगण लेखपाल अमीन सुपरवाइजर के रूप में और इसके अतिरिक्त समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अधिकारी भी लगाए गए हैं। अब तक विधानसभा बदलापुर में 80.17 प्रतिशत शाहगंज में 79.16 जौनपुर में 68.72 मल्हनी में 77.36 मुंगराबादशाहपुर में 74.27 मछलीशहर में 76.37 मडियाहूं में 76.13 जाफराबाद में 72.57 और केराकत में 80.31 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 76 प्रतिशत से भी अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अद्यतन जानकारी दी जाती और उनसे फीडबैक प्राप्त भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बीएलओ को सभी प्रकार से सहयोग करते हुए सकारात्मक माहौल में कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा लोगो को जागरुक करने पर उनके सार्थक पहल की सराहना भी की।
उन्होंने बताया कि कम प्रगति वाले बूथो की नियमित समीक्षा की जा रही है और प्रगति बढ़ाने हेतु बीएलओ के सहयोग हेतु सुपरवाइजर अध्यापकगण सहित अतिरिक्त कर्मचारी लगाये गये है। जनपद वासियों से अपील की है कि बढ़ी हुई इन्यूमरेशन अवधि 11 दिसम्बर 2025 तक अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को अवश्य उपलब्ध करा दे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य ईआरओ और एईआरओ और मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news