Jaunpur News : ​अटल जी के बहुआयामी व्यक्तित्व से मिलती है प्रेरणा: कुलपति

विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार रज्जू भइया संस्थान में हुआ। कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए "भारत रत्न श्री अटल जी एवं सुशासन" विषय पर निबंध प्रतियोगिता की गई जबकि स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों के लिए "सुशासन का महत्व" विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसके अतिरिक्त युवाओं के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन एवं उनकी कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता भी की गई।
उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संयम और संकल्प का मार्ग है। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व आज भी प्रेरणा स्रोत है। मुख्य वक्ता डॉ. नितेश जायसवाल ने कहा कि अटल जी केवल राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित एक महान व्यक्तित्व थे जिनकी दूरदर्शिता और ओजस्वी वाणी ने भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुशील कुमार, डॉ. आर.एन. यादव, आदर्श वर्मा, डॉ. अवधेश मौर्य, डॉ. सोमारू राम, डॉ. अजीत मिश्र, डॉ. सूर्योदय भट्टाचार्य, डॉ. सिकंदर यादव एवं डॉ. उदयभान यादव शामिल रहे।
निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जानवी सिंह कक्षा 11 राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जौनपुर, द्वितीय स्थान गीत श्रीवास्तव कक्षा 9 अंजू गिल अकादमी, तृतीय स्थान यशस्वी त्रिपाठी कक्षा 9 सनराइज इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिनव कीर्ति पांडेय विश्वविद्यालय परिसर, द्वितीय स्थान सौम्या सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज, तृतीय स्थान निकिता यादव पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौरव जायसवाल सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर, द्वितीय स्थान विशाल यादव डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज, तृतीय स्थान सुमित सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं में जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को जिला प्रशासन द्वारा 25 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ शशिकांत यादव ने किया। इस अवसर पर कुलानुशासक अजय प्रताप सिंह, उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी, डॉ. राज बहादुर यादव डॉ. शिवाजी सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, रामसिंह, डॉ. अमित शाहा, डॉ ब्रह्म प्रकाश सिंह , श्रीमती मिश्रा, सुशील प्रजापति, अवधेश वर्मा, अरविंद सिंह, प्रतिमा विश्वकर्मा, अमीना बनो आदि उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534