Jaunpur News : ​जलेबी दौड़ में नमन एवं मेढ़क दौड़ में आसिफ ने मारी बाजी

जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को रचना विशेष विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम संयोजक व पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू सहित अन्य अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष आनंद स्वरूप व राजेन्द्र खत्री उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में नैतिक गौतम, सुई-धागा में माही, मेढ़क दौड़ में आसिफ, जलेबी दौड़ में नमन प्रजापति, टाफी दौड़ में मजाहिर, केला दौड़ में आदित्य व गुब्बारा दौड़ में जहरा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल और अध्ययन सामग्री देकर पुरस्कृत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि आशीष त्रिपाठी ने सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मक कला को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना किया। विशिष्ट अतिथि संतोष साहू ने कहा कि समाज को दिव्यांग बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य गौतम चन्द, समन्वयक सचिन यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. संतोष सिंह, विशेष शिक्षकगण रवि रंजन, जितेन्द्र, नीरज तिवारी, बबिता सिंह, दामिनी यादव, नीतू यादव, होरेन्द्र मौर्या, लाल साहब यादव, रश्मि पाण्डेय, पत्रकार सै. गुलाम अब्बास जैदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये नसीम अख्तर ने आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534