जौनपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सहकार से समृद्धि संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में विकास भवन जौनपुर के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर नवगठित बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों (MPACS) के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सत्र का संचालन संयोजक अभिषेक तिवारी ने किया जिन्होंने सहकारिता की भावना, ग्रामीण संसाधनों के उपयोग, आधुनिक व्यवसाय मॉडल, डीपीआर एवं बीपीडी के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही बताया कि यदि समितियाँ पारदर्शी प्रबंधन के साथ नवाचार अपनाएँ तो MPACS ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाली सबसे बड़ी शक्ति बन सकती हैं।कार्यक्रम में विभागीय मार्गदर्शन हेतु सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग बृजेश पाठक ने सहकारिता की प्रशासनिक प्रणाली, उत्तरदायित्व, सदस्य सहभागिता एवं लेखा संधारण की महत्ता समझाई। साथ ही जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने समितियों को बैंकिंग सहयोग, ऋण सुविधा, पूंजी निवेश तथा योजनाओं के लाभ हेतु आवश्यक दस्तावेजीकरण पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सही तरीके से तैयार डीपीआर एवं बीपीडी के माध्यम से समितियाँ बैंक ऋण एवं सरकारी अनुदान योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकती हैं।
कार्यक्रम में एडीसीओ रजनीश पांडेय, अंकित काबरा, आशीष सिंह, एडीओ (सी) भूपेंद्रनाथ सिंह, विपिन यादव, अजय सिंह, लेखाकार सुशील मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समापन में अभिषेक तिवारी ने सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए "सहकार से समृद्धि" के लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संकल्प दिलाया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news