राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी व रंगोली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बालिका के बिना समाज अधूरा है। शिक्षा हर वर्ग और समाज के लिए अनिवार्य है। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि "बेटा पढ़ता है तो एक घर शिक्षित होता है जबकि बेटी पढ़ती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है।" बिना शिक्षा के सभ्य समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी निधि से विद्यालय के विकास कार्यों हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा किया।
इसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत इफ्फत, मरियम, अनन्या, नाजमा व स्नेहा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद आकांक्षा, सपना, दीपशिखा व साथियों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। 'सेव द गर्ल्स' अभियान पर आधारित एकांकी अलीजा, सृष्टि, आराध्या व तान्या ने प्रस्तुत किया।
देशभक्ति से ओत—प्रोत कौव्वाली "बर्बाद करके छोड़ेंगे उनके वतन को हम…" मरियम, अलीबा, स्नेहा, नंदिनी, जसमीना व गरिमा ने प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वृद्धाश्रम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति अंशिका, उजाला, रंगीला व किंजल ने समाज को आईना दिखाया। इसके अलावा शिव तांडव नृत्य, आर्मी डांस, लोक गीत एवं बॉलीवुड नृत्य भी छात्राओं ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम से पहले राज्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी व रंगोली का अवलोकन किया जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स की सलामी लिया। विद्यालय के संरक्षक अनिल उपाध्याय ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण करते हुये अपने उद्बोधन से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वसीम अहमद ने किया। प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जगदंबा पांडेय, पीसी पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रूपेश गुप्ता, परवेज आलम, मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, राजेश यादव, बीके रूही, बीके रुचि, प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, किश्वर सिद्दिकी, राजेश राव, अभिलाष यादव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में संरक्षक अनिल उपाध्याय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news