डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौननपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ईशापुर निवासी संदीप श्रीवास्तव को शाहगंज तहसील में संग्रह अमीन के पद पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान जनपद स्तर पर राजस्व संग्रह तथा अन्य राजकीय व प्रशासनिक कार्यों के तत्परता से संपादित करने के क्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर पांचवा सुशासन सप्ताह 2025 के रूप में आयोजित हुआ जहां संदीप श्रीवास्तव ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया। वे राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष भी हैं जो उनके नेतृत्व और लगन को दर्शाता है। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले इस परिवार में उनकी उपलब्धि से खुशी की लहर दौड़ गई है। संघ के सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे समर्पित अधिकारी/कर्मचारी न केवल राजस्व संग्रह, बल्कि अन्य प्रशासनिक कार्यों को मजबूत बनाते हैं। वहीं संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मान मेरी टीम की मेहनत का फल है। आगे भी पूर्ण निष्ठा से कार्य जारी रखूंगा। स्थानीय लोगों ने उनको सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता जताई।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news