Jaunpur News : बस ने बैटरी रिक्शा को मारी टक्टर, तीन महिलाएं घायल

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप गुरुवार दोपहर जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बैटरी रिक्शा को टक्कर मार दिया। घटना में रिक्शा सवार 3 महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गयीं। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोलनापुर गांव निवासी नीलम (45) पत्नी दीपक, रीमा (35) पत्नी शिव पूजन व सुनीता (35) पत्नी अनिल कुमार मजडीहा मोड़ से शाहगंज आने के लिए रिक्शा पर सवार हुई। कुछ ही आगे रिक्शा बढ़ा इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने पीछे से रिक्शे में टक्कर मार दी। घटना में पीछे की तरफ बैठी तीनों महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुये घायलों को अस्पताल भेजकर घटना की जांच में जुटी रही।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534