महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की पहल
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुनः निःशुल्क एक माह ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन निखार ब्यूटी पार्लर खुज्झी मोड़ हिसामपुर रोड डोभी में किया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. सरिता सिंह श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवं उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा।संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने प्रशिक्षिका श्रीमती सरोज गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है। बड़ी संख्या में बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा जिससे बच्चियों के अंदर सीखने की चाह और उत्साह की भावना बनी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट परिवार के तरफ से सदस्य और धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, ट्रेनर डिम्पल, खुशी अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन और आभार संस्था समाजसेवा अध्यक्ष मीरा अग्रहरी ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news