Jaunpur : ​​थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में नवागत थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने ग्राम प्रधानों से गांव स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह, विवाद, संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। श्री सिंह ने सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं में संभावित वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्राम प्रधानों से ग्रामीणों को अपने घरों और गांव के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया जिससे अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र को अपराधमुक्त और शांतिपूर्ण बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही, ग्राम स्तर पर शांति समितियों को सक्रिय रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान भी किया गया। बैठक में बसेरवा ग्राम प्रधान राकेश यादव, कसेरवा ग्राम प्रधान इंद्राज सरोज, चौथार ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव और जरौना ग्राम प्रधान आलोक कुमार उपाध्याय सहित कई गांवों के प्रधान उपस्थित थे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534