जौनपुर। जेसीआई के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में मौसम अनुरूप वृहद कम्बल वितरण का आयोजन धर्मराजी देवी नि:शुल्क वृद्धाश्रम व अनाथालय सैदनपुर में किया गया जहां सैकड़ों लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल प्रकार लोगों के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकुमार सेठ ने बताया कि जरूरतमंदों को कम्बल वितरित कर जेसीआई संस्था बहुत ही पुनीत कार्य कर रही है। निवर्तमान अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने गरीबों की सेवा को सच्ची सेवा बताया और मानवता की सेवा करने के लिये संस्था के पदाधिकारी का अभिनन्दन किया। साथ ही संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने अतिथियों के साथ सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था सदैव जरूरतमंदों को सहयोग करने के लिये तत्पर रहेगी।कार्यक्रम संयोजक श्रेष सेठ ने कहा कि असहायों की सेवा के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश जायसवाल ने किया। वृद्धाश्रम एवं अनाथालय की प्रबंधक जयमाला प्रखर ने कंबल वितरण के लिए संस्था एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, विनय गुप्ता, सभाजीत यादव, श्याम बिहारी, हरिश्याम मौर्य, राकेश मौर्या, मोहम्मद अब्बास, विजय यादव, प्रमोद प्रजापति, सुभाष सरोज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news