जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में आयोजित प्रतिस्पर्धा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का चौथा दिन उत्साह, उमंग और खेल भावना से भरपूर रहा। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता किया।
दिन का मुख्य आकर्षण रहा बालिका वर्ग का इंटर-स्कूल खो-खो फाइनल मुकाबला जिसमें माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल और कुंवर पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की बालिका खो-खो टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किया जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और उत्साह और अधिक बढ़ा। विशेष अतिथि थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
चौथे दिन कक्षा VI से XII तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस एथलेटिक्स प्रतियोगिताएँ हुई जहां 100 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस एवं हर्डल रेस शामिल रहीं। साथ ही इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता और इंटर-हाउस टग ऑफ वॉर ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं सहभागिता के लिए अनेक फन रेस भी आयोजित की गईं।
कक्षा VI से VIII के लिए कोन बॉल बैलेंस रेस, हुला हूप रन थ्रू एवं ड्रिबल द बॉल रेस, कक्षा IX के लिए नीज़ एंड बैलून डैश, कक्षा X के लिए आइस एंड स्पून चैलेंज, तथा कक्षा I से V के विद्यार्थियों ने 100 मीटर रेस, रिले रेस, हर्डल रेस, कक्षा IV की मिनी ऑब्स्टेकल रेस तथा कक्षा V की वॉटर स्पंज रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी चार हाउस क्रिस्टोफर कोलंबस, महात्मा गांधी, अल्बर्ट आइंस्टीन एवं लियोनार्डो दा विंची के प्रतिभागियों ने खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किए। विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कार्तिकेय सिंह ने भी पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन और सहयोग किया। आयोजन की सफलता में शिवांशत सिंह, रंजीत यादव, मधुरिमा सिंह, पारुल चंदेल, सीता श्रीवास्तव, रुचि दत्ता, अंजू सिंह, वंदना सिंह, नीतु सिंह, मौलश्री राय, राजीव सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, शालिनी, विनीत सिंह आदि का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण रहा।
प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की खेल भावना, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण सहभागिता की प्रशंसा किया। साथही कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिस्पर्धा का चौथा दिन खेल, ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा तथा आगामी आयोजनों के लिए उत्साह और उमंग को और प्रबल कर गया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news