Jaunpur : ​समाजसेवी रमेश जी की पुण्यतिथि पर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को कराया गया भोजन

जौनपुर। जहां लोग अपने परिजनों की पुण्यतिथि पर दिखावे और आडंबर के साथ ब्रह्म भोज जैसे आयोजन कर समाज में प्रदर्शन करते हैं, वहीं कायस्थ समाज के संरक्षक एवं विद्युत विभाग में कार्यरत रहे रमेश चंद्र श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके बड़े पुत्र धीरज श्रीवास्तव ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। स्व. रमेश की पुण्यतिथि पर धीरज श्रीवास्तव ने नगर के सुक्खीपुर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को विधिवत भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ स्वयं भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया। वृद्धजनों ने भोजन उपरांत उन्हें आशीर्वाद देते हुए इस पुनीत कार्य के लिए सराहना किया।
इस मौके पर वृद्धा आश्रम के संचालक रवि कुमार ने बताया कि धीरज श्रीवास्तव एवं नीरज श्रीवास्तव द्वारा अपने पिता की पुण्यतिथि पर वृद्धजनों को संपूर्ण आहार युक्त भोजन कराया गया जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य है। परिजनों ने भविष्य में भी वृद्धा आश्रम को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्धा आश्रम के लिए जो भी आवश्यक सहायता संभव होगी, वह भविष्य में भी करते रहेंगे तथा समय-समय पर यहां निवास कर रहे वृद्धजनों की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर निशा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, तेजस्वी श्रीवास्तव, वान्या श्रीवास्तव, अविरल श्रीवास्तव, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, पूर्व सभासद संदीप श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, पत्रकार सुप्रतिक गुप्ता, संजीव केसरवानी, गौरव श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, बबलू सिपाह, अमित श्रीवास्तव बड़े बाबू, बिहारी लाल यादव ठेकेदार, राजेश गोपालन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534