Jaunpur : ​अटल बिहारी वाजपेयी के विचार एवं सिद्धांत और भी अधिक हो गये प्रासंगिक: चौधरी

विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उदयचंदपुर ग्राम में स्थित आरपीएस संस्थान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के आयोजक केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी रहे जिन्होंने कहा कि वर्तमान में राजनीति में बढ़ती कटुता के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
वहीं भाजपा उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को मजबूत नेतृत्व की दिशा दी जिसकी नींव पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त बना रहे हैं।
डॉ. अजय सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा की मिसाल है। इस अवसर पर विश्वास सागर राय, बृजेश सिंह, महैर प्रजापति, अजय सोनकर, उषा किरण, गोलू मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534