Jaunpur : ​समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने शिव ताण्डव श्लोक पढ़कर की स्तुति

विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव में स्थित ऐतिहासिक चतुर्मुखी शिवलिंग (चौमुखबीर मन्दिर) पर रविवार को पहुँचे समाजसेवी एवं भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने जलाभिषेक करके विधिवत दर्शन पूजन किया। शिवलिंग के अर्धनारीश्वर स्वरूप देख अभिभूत श्री सिंह ने शिव तांडव श्लोक पढ़कर भगवान शिव की स्तुति पूजन किया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के एकमेव कुषाण कालीन अर्धनारीश्वर शिवलिंग की प्रतिमा उक्त गांव की सीमा पर आदिकाल से स्थित है। वर्तमान में अति प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। कुषाण कालीन अर्धनारीश्वर शिवलिंग की दुर्लभ प्रतिमा का दर्शन पूजन करने पहुँचे समाजसेवी श्री सिंह ने सर्वप्रथम जलाभिषेक कर विधिवत दर्शन पूजन किया। दर्शन के बाद अभिभूत ज्ञान प्रकाश जी ने सम्पूर्ण शिव तांडव श्लोक की स्तुति कर भावविभोर हो उठे।
दर्शन पश्चात बाहर निकल मन्दिर के जीर्णोद्धार की जानकारी लिया। मन्दिर परिसर एवं शिखर कार्य के निर्माण की जानकारी मन्दिर सहायक पुजारी हलधर महाराज से प्राप्त किया। समाजसेवी ने मन्दिर के जीर्णोद्धार में अपने सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. अरविंद मिश्र, रतीराम यादव, सत्यदेव उपाध्याय, पूर्व प्रधान सियाराम पाल सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534