Jaunpur : ​श्रद्धापूर्वक मनी अमर सेनानी सूर्यनाथ जी की 28वीं पुण्यतिथि

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के देहजुरी (गोपालपुर) निवासी अमर सेनानी व पूर्व विधायक सूर्यनाथ उपाध्याय की 28वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।  उक्त गांव के श्री क्षेमकरण विद्यालय परिसर में स्थित अमर सेनानी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि भारत माता को आज़ादी दिलाने में सूर्यनाथ उपाध्याय के योगदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। फिरंगियों के दमनकारी नीति के आगे वे कभी झुके नहीं, बल्कि उनसे लड़ते रहे। 3 बार के विधायक के कार्यकाल में रारी एवं मड़ियाहूं के उत्तरोत्तर विकास के साथ जनपद के विकास के लिये प्रतिबद्ध रहे।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन में सूर्यनाथ उपाध्याय ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था फिरंगियों के दमन के आगे वे तनिक भी नहीं झुके। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय परिसर में बने अमर शहीद के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व. उपाध्याय के प्रपौत्र अनिल उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय कान्हा व अवनीश उपाध्याय ने आगंतुकों का स्वागत किया। आभार ज्ञापन उपाध्याय जी के छोटे पुत्र पूर्व प्रधानाचार्य अभयराज उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, श्याम नारायण उपाध्याय, ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, सतेंद्र उपाध्याय, अथर्व उपाध्याय, वेदांत उपाध्याय, राममिलन पाठक, पुरुषोत्तम शर्मा, भूपेंद्र सिंह मंगली, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण मौर्या, पूर्व प्रधान वैजनाथ यादव, संदीप मिश्रा, विशाल सिंह, शिवधारी यादव, नन्द कुमार यादव, राकेश मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534