Jaunpur : ​रोजगार मेला में 29 छात्र किये गये चयनित

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित बसंती देवी आईटीआई में नोएडा स्थित नियाड ग्रुप ने रोजगार मेला लगाया जहां साक्षात्कार के आधार पर 29 छात्रों को नौकरी मिली। कंपनी के प्रतिनिधि आलेख यादव ने जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तार से बताया और नौकरी के संबंध में छात्रों की समस्त जिज्ञासाओं को दूर किया। मेला में मुख्य रूप से मिंडा, लावा, ज़ेप्टो, एक्साईड आदि कंपनियां शामिल रहीं। मेले में विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने प्रतिभाग किया।  स्कूल के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कंपनी के प्रतिनिधि आलेख जी का स्वागत करते हुये इतनी दूर से आकर रोजगार मेला लगाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि आगे भी स्कूल छात्रों को बेहतर से बेहतर रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के रोजगार अधिकारी विकास जायसवाल ने किया। इस अवसर पर ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम खान, कन्हैया, रतन भंडारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534