Jaunpur : ​स्वर्णकार समाज ट्रस्ट गठित, एकजुटता और संगठन की मजबूती का लिया गया संकल्प

सुशील स्वामी @ जौनपुर। स्वर्णकार समाज ट्रस्ट की स्थापना की गई जहां समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा सभी नवनियुक्त सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संरक्षक मंडल में दिनेश सेठ, विमल सेठ, विवेक सेठ (मोनू) मानिक चंद सेठ, अशोक सेठ एडवोकेट, चंद्र प्रताप सोनी, मुन्ना लाल सेठ को शामिल किया गया। साथ ही अध्यक्ष राजकुमार सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत सेठ (गहना कोठी), उपाध्यक्ष सुनील सेठ, राधेश्याम सेठ, अमर जौहरी, सूरज सेठ, संतोष सेठ, अनिल सेठ, सनी वर्मा, विनय बरौतिया, बंशीधर वर्मा, विनोद सेठ को मनोनीत किया गया।
वहीं महामंत्री विष्णु सेठ सभासद बनाये गये तो वरिष्ठ मंत्री मनोज वर्मा, प्रिंस सेठ, मंत्री रमेश सेठ, सुभाष चंद्र गर्ग, दिनेश सेठ, संतोष सेठ, धर्मेंद्र सेठ, मनीष सेठ, पवन सोनी, मनीष सोनी, आशीष सोनी बनाये गये। कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, आय ब्यय निरीक्षक कमलेश सोनी बनाये गये तो मीडिया प्रभारी/मंत्री की जिम्मेदारी सुशील स्वामी एवं महर्षि सेठ को दी गई जबकि कानूनी सलाहकार विजय सोनी एडवोकेट और प्रवक्ता ओम प्रकाश सोनी बनाये गये।
कार्यकारिणी सदस्य में राजू सेठ, शंभूनाथ सेठ, राजेश सेठ, सचिन सोनी, ऋषि वर्मा, दुर्गेश सेठ, राजेंद्र सेठ, रामदास सेठ, विष्णु सेठ, शिवम सोनी, राजकुमार सेठ, राजेश सेठ को शामिल किया गया। संपर्क प्रमुख राम प्रताप सोनी रहे। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष राजकुमार सेठ के नेतृत्व में समाज को एक नई दिशा देने का भरोसा जताया और संगठन को जिले में एक मजबूत पहचान दिलाने का संकल्प लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534