चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के योगीनाथ तिराहा स्थित अखिल मेडिकल स्टोर पर बजरंग दल जिला कार्यकारिणी की मौजूदगी में बैठक की गयी। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में नगर बजरंग दल का गठन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नगर संयोजक पद पर हर्ष अग्रहरी को मनोनीत किया गया। वहीं नगर सह संयोजक रौनक अग्रहरी एवं रुद्र प्रताप सिंह, गौ रक्षा प्रमुख गुलशन यादव, सह प्रमुख दीपक को नियुक्त किये गये। मनो पासना प्रमुख शुभम अग्रहरी बनाये गये।
विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष साधु तिवारी, जिला मंत्री सुनील मौर्य, आरएसएस नगर प्रचारक रवि जी के नेतृत्व में बैठक में टीम का गठन हुआ। बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन करके हिंदुत्व की विचारधारा को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं पर गहन मंथन किया गया।नवनियुक्त संयोजक हर्ष अग्रहरि ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने हेतु प्राणप्रण से लगा रहूंगा। सेवा सुरक्षा और संस्कार टीम का लक्ष्य है। राष्ट्र निर्माण हेतु वह सभी कार्य किये जायेंगे जो एक बजरंगी कर सकता है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ हिन्दुत्व, सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक उत्थान हेतु समर्पित रहूंगा। मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा, गौ सेवा और समाज में समरसता बनाए रखना है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के घोषणा पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, पूर्व खंड अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद महेन्द्र तिवारी, संयोजक क्षेमेन्द्र सिंह, अखिलेश अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, साकेत बस्ती प्रमुख शिवा गुप्ता, नगर विद्यार्थी परिषद आरएसएस साहिल अग्रहरि, यशवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news