विरेन्द्र यादव @ सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा प्रो. राजेंद्र सिंह 'रज्जू भैया' की जन्म जयंती पर स्मृति व्याख्यान एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि रज्जू भैया सरलता, सहजता और आत्मीयता के प्रतीक थे। उन्होंने रज्जू भैया के जीवन के संस्मरण साझा करते हुए बताया कि प्रयागराज विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष रहने के बाद 1966 में उन्होंने पद त्याग कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। 1994 में वे संघ के चौथे सरसंघचालक बने। उनकी स्मृति में 2018 में इस संस्थान की स्थापना उनके प्रयासों से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई।मुख्य अतिथि आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अरविंद दीक्षित ने कहा कि रज्जू भैया ने शिक्षक-विद्यार्थी संबंध को सरल और आत्मीय बनाए रखा। वे मितव्ययी थे और वेतन का अधिकांश भाग विद्यार्थियों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में लगाते थे। उनका जीवन शिक्षा और समाज के प्रति समर्पित रहा। विशिष्ट अतिथि सह-विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश ने कहा कि रज्जू भैया ने शिक्षण के साथ समाज सेवा को सर्वोपरि रखा तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय कुलसचिव केशलाल ने कहा कि ऐसे स्मृति व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संस्थान निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. देवराज सिंह ने किया तथा संयोजन-संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने। इस अवसर पर प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. रामांशु सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news