अमित शुक्ला @ मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में अटल स्मृति जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया जहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि बाजपेई जी के जीवन से आज के युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताये मार्ग पर हम सबको चलना चाहिए। नगर के सृष्टि पैलेस में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी जी विराट व्यक्तित्व और मर्म को महसूस कर नापतोल कर शब्द रखने वाले वाक पटु वक्ता थे।
सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संगठन से सत्ता तक उनका यह भाषण केवल शब्द नहीं थे, बल्कि भारतीय राजनीति की उस यात्रा का है जहां उन्होंने सत्ता की सीढ़िया तक की यात्रा किया। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के एक ऐसे राजनेता थे जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था। पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का विराट व्यक्तित्व देशवासियों को प्रेरणा दे रहा है। भाजपा नेता डॉ0 अर्चना शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति में उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, उनकी यात्रा किसी राजवंश की देन नहीं थी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि, डॉ0 अर्चना शुक्ला, पंकज मिश्रा, सन्तोष मिश्रा, महेन्द्र विजय शुक्ला, गिरीश शर्मा, प्रकाश शुक्ला, अजीत चौहान समेत मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पाँचों मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों ने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा संचालन महेन्द्र विजय शुक्ला ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news