डा. प्रदीप दूबे @ सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में मंगलवार देर शाम घर के बरामदे में स्टाल के सहारे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव लटका मिला। मृतक दुबई से कमाकर एक महीने पहले घर वापस लौटा था। कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से ऊबकर युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम सेवक (28) पुत्र राम बुझारत जो लगभग एक माह पूर्व दुबई से परिवार के साथ घर लौटा था। बताया जाता है कि मृतक का पत्नी शशिप्रभा से अक्सर झगड़ा होता था। दो-तीन दिन पहले थाने में शिकायत पर पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया था। मंगलवार को भी मायके गई पत्नी से फोन पर पति से विवाद होने की बात कही जा रही है।
बताया गया कि मंगलवार रात जब मृतक की मां भोजन लेकर पहुंची तो बरामदे में बेटे का लटकता शव देखकर बदहवास हो गई। बेटे का लटका हुआ शव देख मां दहाड़ें मारकर रोने लगीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की दो संताने हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।मामले में मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी और उसके भतीजे से नाजायज सम्बन्ध और मामले का खुलासा होने पर उनके द्वारा दी गई धमकी से आहत होकर फांसी लगाने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कमल किशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद ही मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news