बीके सिंह/राकेश शर्मा @ सिरकोनी, जौनपुर। कड़ाके की ठंड में जब सामान्य जनजीवन ठिठुरने को मजबूर है और लोग अलाव व गर्म कपड़ों के सहारे रात काट रहे हैं। ऐसे समय में गरीब और असहाय परिवारों के लिए सामाजिक संस्थाओं की मदद राहत का काम कर रही है। इसी क्रम में नव वर्ष पर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया।
सिरकोनी न्याय पंचायत अंतर्गत बाकराबाद क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुरुवार 1 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद ग्रामीण महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक सुरेश शर्मा ने कहा कि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा गरीब बच्चियों की शादी, विकलांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना, वृद्धा आश्रमों में कंबल वितरण तथा दिव्यांग बच्चों की सेवा जैसे कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। आगे भी संस्था इसी तरह समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
वहीं संस्था के महामंत्री राजेश गौतम ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोक जनशक्ति पार्टी की मंडल अध्यक्ष शारदा द्विवेदी ने कहा कि सभी सक्षम लोगों को चाहिए कि वे गरीब और असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि ठंड जैसे कठिन मौसम में कोई भी व्यक्ति बेसहारा न रहे।
इस अवसर पर राकेश शर्मा, रेनू शर्मा, गरिमा सिंह गौतम, सीमा सिंह, अमर शर्मा कप्तान, संतोष शर्मा, अमन विश्वकर्मा, अखिलेश सिंह, बृजेश कुमार सहित संस्था के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news