'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' ने सिनेमाई रिकॉर्ड बुक्स में एंट्री ले ली है, वो भी थिएटर में रिलीज़ होने से पहले. पैन इंडिया सिनेमा के नियम बदलने वाली इस फिल्म ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. दिल राजू के नेतृत्व वाली श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ₹120 करोड़ में हासिल किए हैं, जो किसी भी नॉन तेलुगु फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है.
KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ हुआ यह ऐतिहासिक करार 'टॉक्सिक' को सबसे ज़्यादा चर्चित फिल्मों की कतार में खड़ा कर देता है. फिल्म के स्केल, अपील और बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल पर ट्रेड का भरोसा इस डील में साफ झलकता है. AP–TG राइट्स के लिए तीन बड़े दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन आख़िरकार बाज़ी दिल राजू की SVC ने मार ली. अब इस डील को हालिया भारतीय सिनेमा की सबसे निर्णायक डिस्ट्रीब्यूशन डील्स में गिना जा रहा है.
रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' आज इस बात की मिसाल बन चुकी है कि सच्ची स्टार पावर, दमदार सोच और बड़ा सिनेमाई सपना भाषा की दीवारें गिरा सकता है. फिल्म की चर्चा ज़मीन से लेकर सोशल मीडिया और देश-विदेश तक ज़ोरों पर है. अलग-अलग देशों में फैन्स का जोश और अलग-अलग टेरिटरीज़ से मिल रहा रिस्पॉन्स बताता है कि यह सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मूवमेंट बन चुकी है. यश के लिए लोगों का प्यार शहरों और राज्यों की सीमाओं से कहीं आगे निकल चुका है. तेलुगु राज्यों में तो उन्हें अपने ही घर का स्टार माना जाता है. KGF चैप्टर 2 के बाद से ही दर्शक उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे, और वही इंतज़ार अब इन दमदार प्री-रिलीज़ नंबर्स में साफ दिख रहा है.
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के दिल राजू कहते हैं, "यश आज भारतीय सिनेमा के सबसे मज़बूत स्तंभों में से एक हैं. KGF 2 के बाद उनका मार्केट दुनियाभर में और मज़बूत हुआ है. उनकी अगली फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लंबे समय से बनी हुई थी. चार साल के इंतज़ार ने इस फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बड़ी कर दी हैं. SVC को इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट को पेश करने पर बेहद खुशी है और हम आगे भी यश के साथ कई फिल्मों पर काम करने की उम्मीद रखते हैं."
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के साथ यह साझेदारी फिल्म की पोज़िशनिंग को और मज़बूत करती है. दिल राजू के नेतृत्व में यह बैनर भारतीय सिनेमा के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित नामों में गिना जाता है, जिसकी पहचान नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों और कई सुपरहिट्स से बनी है. SVC का जुड़ना इस बात का संकेत है कि 'टॉक्सिक' के कंटेंट, स्केल और लंबे थिएट्रिकल रन पर उन्हें पूरा भरोसा है, खासकर AP और तेलंगाना जैसे उस इलाके में, जहां सिनेमा को जुनून की तरह जिया जाता है.
दर्शकों और फैन्स के लिए यह गठजोड़ उम्मीदों को नई ऊंचाई पर ले जाता है. बड़े पैमाने पर रिलीज़, ज़बरदस्त प्रमोशन्स और एक ऐसा बिग स्क्रीन अनुभव, जो पूरी तरह से ग्रैंड और यादगार होने वाला है.
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है. इसके अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में इसके डब वर्ज़न भी आएंगे, जो फिल्म के ग्लोबल सपने को और मज़बूती देते हैं.
फिल्म की तकनीकी टीम भी उतनी ही दमदार है. नेशनल अवॉर्ड विजेता सिनेमैटोग्राफर राजीव रवि कैमरे के पीछे हैं, संगीत रवि बसुर ने दिया है, एडिटिंग उज्ज्वल कुलकर्णी ने की है और प्रोडक्शन डिज़ाइन टीपी आबिद का है. एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी के साथ-साथ नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्शन डायरेक्टर्स अंबरीव और केचा खाम्फाकडी ने डिज़ाइन किए हैं, वो भी बेहद भव्य स्तर पर.
वेंकट के. नारायण और यश द्वारा KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर रिलीज़ होकर यह फिल्म पहले से ही एक मेजर सिनेमाई इवेंट के तौर पर देखी जा रही है.
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news