Entertainment : ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’ ने हैदराबाद में पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक किया पूरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'मां वंदे', जिसमें उन्नी मुकुंदन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, ने हैदराबाद में अपना पहला शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने सेट से बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें इस बड़े और महत्वाकांक्षी बायोग्राफिकल ड्रामा की पहली झलक देखने को मिलती है।
हैदराबाद शेड्यूल की शुरुआत शुभ मुहूर्त में पारंपरिक पूजा के साथ हुई थी, जिसके बाद फिल्म के कई अहम सीन शूट किए गए। इस चरण के पूरा होते ही अब टीम अगले शेड्यूल के लिए कश्मीर का रुख करने वाली है। सामने आई बीटीएस तस्वीरों में सेट के दिलचस्प पल कैद हैं, जहां निर्देशक क्रांति कुमार सी. एच. उन्नी मुकुंदन के साथ नजर आ रहे हैं।
'मां वंदे' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन सफर से प्रेरित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जो मूल्यों, उद्देश्य और जुझारूपन से जुड़ी कहानी को बड़े पर्दे पर उतारता है। इस प्रोजेक्ट का ऐलान सितंबर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया गया था और इसे इंटरनेशनल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स और मजबूत तकनीकी स्तर के साथ भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है।
इस फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम. ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन क्रांति कुमार सी. एच. ने संभाला है। 'मां वंदे' में एक जबरदस्त टेक्निकल टीम साथ आई है, जिसमें एक्शन डायरेक्टर किंग सोलोमन, प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सायरिल, एडिटर श्रीकर प्रसाद, सिनेमैटोग्राफर के. के. सेंथिल कुमार और म्यूजिक कंपोजर रवि बसुर शामिल हैं। इस टीम के नाम बाहुबली और सालार जैसी यादगार फिल्मों का अनुभव है, वहीं केजीएफ की धमाकेदार धुनों से रवि बसुर पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसी टीम के साथ मेकर्स का इरादा साफ है – इस बायोपिक को उसके विषय के अनुरूप भव्य, दमदार और सिनेमाई अनुभव बनाना।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534