जौनपुर। नगर के शिया कालेज के मैदान में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता 11 ने जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब को करीबी मुकाबले में पराजित कर जीत दर्ज की। हालांकि पत्रकार खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान राजन मिश्रा की जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मजबूत 166 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज शिवम उपाध्याय ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा सुशील तिवारी ने 32, आलोक सिंह ने 16 और इमरान ने 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान सत्यवीर सिंह की अधिवक्ता 11 की टीम ने 11 ओवर 3 गेंद में महज 3 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सुंदरम ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अमित तिवारी (33), अनिल (21), अखिल (14 नाबाद) और रोहित (20 नाबाद) ने जीत में अहम योगदान दिया। मैच के दौरान रोमांच चरम पर रहा और अंतिम ओवर तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अतुल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के कोच मोहम्मद अब्बास ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि अंकित जायसवाल ने अपनी प्रभावी कमेंट्री से मैच को और रोमांचक बना दिया। मैच में कप्तान अनिल अस्थाना और रानू सिंह की उपस्थिति रही।

Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news