Jaunpur : ​अब 15 फरवरी तक जमा किये जायेंगे फार्म: देवव्रत यादव

जौनपुर। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा 6 में उपलब्ध कुल 160 सीट (80 बालक एवं 80 बालिकायें) व कक्षा 9 में उपलब्ध कुल 64 सीट (33 बालक एवं 31 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 मार्च (संशोधित) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से 1 जनवरी से अन्तिम तिथि 15 फरवरी सायं 5 बजे तक जमा किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा 9 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। सभी वर्गों के लिये आरक्षण नियमानुसार लागू होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या समस्या के निराकरण हेतु कार्यालय के 05452-316105 एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534