विकास यादव @ बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विज्ञान भवन में मंगलवार को मिशन हंड्रेड के तहत कार्यक्रम हुआ जहां समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 170 लोगों को कमल वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंपर्क को सशक्त बनाना, संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना तथा जनकल्याणकारी अभियानों को गति देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमलेश गंभीर ने मिशन हंड्रेड की रूप—रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने और लोगों को एकजुट करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को प्राथमिकता देने और निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथियों में मुस्कान मजहर अहमद, लालमणि, राजेश कुमार, राजू कुमार उपस्थित रहे। वहीं जिला स्तर पर नेतृत्व करते हुए प्रमोद कुमार (जिलाध्यक्ष जौनपुर) एवं जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा किया।
कार्यक्रम में महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही जहां तारा सरोज, नीतू विश्वकर्मा, निर्मला देवी, सीमा अग्रहरि, विनोद कुमार, नीलम भारती, चंद्रकला, वंदना एवं किरण ने सक्रिय भूमिका निभाई। अन्त में अतिथियों ने संयुक्त रूप से 170 लोगों को कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news