बीके सिंह @ सिरकोनी, जौनपुर। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा हौज गांव में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान रहे जिनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह चौहान एवं संचालन प्रेमचंद चौहान ने किया।
महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौहान समाज कभी झुकेगा नहीं और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। अब समय आ गया है कि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करें, ताकि समाज की प्रभावी भागीदारी सत्ता और शासन में सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि जिले में चौहान समाज की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक है। इसके बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। यह स्थिति अब बदलेगी। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट की अहम भागीदारी होगी और समाज को उसका अधिकार दिलाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अवसर पहुंचाना है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल बताया गया।
महासम्मेलन में जिलाध्यक्ष सूरज चौहान, दिनेश चौहान, पवन सिंह डंपी, आशीष सिंह, चंदन चौहान प्रधान हौज), सहदेव सिंह, नवीन चौहान सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखते हुए इसे आगामी चुनावी रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news