चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के तहसील मुख्यालय के बगल स्थित ऐतिहासिक श्रीराम लीला मैदान के प्रस्तावित सुंदरीकरण कार्य विधायक रमेश सिंह ने प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज व आचार्य अनिल पांडेय की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। उक्त सुंदरीकरण कार्य हेतु शासन द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत 2 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी मांग विधायक ने रामलीला समिति की मांग पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा से मिलकर की थी। इसके अंतर्गत मैदान में मिट्टी की भराई, चारों तरफ लगभग 8 सौ मीटर लंबा व 3 मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग स्ट्रीट लाइट युक्त पाथवे बनेगा। इसके अलावा मैदान को प्रकाश से जगमग करने हेतु पांच हाईमास्ट लाइटों के अलावा जलनिकासी के लिए चारों तरफ पक्की नालियों का भी निर्माण होगा।
विधायक ने कहा कि रामलीला मैदान नगर के सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक और खेलकूद आदि कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र है। प्रायः विजयादशमी पर्व पर मैदान में पानी भर जाने से मेला आयोजन में भारी समस्याओं का सामना करना होता है। निर्माण के बाद समस्याएं दूर होंगी। सुंदरीकरण के बाद ऐतिहासिक रामलीला मैदान जिले में अपनी अलग पहचान के लिए जाना जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, पूर्व नपा अध्यक्ष गीता जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, महेंद्र वर्मा, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, देवी प्रसाद चौरसिया सहित नगर के दर्जनों विशिष्टजन उपस्थित रहे।सुन्दरीकरण हेतु लगाये गये शिलापट्ट पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा का नाम न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तरह—तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news