जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशानुसार तथा कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में 22 फरवरी को जौनपुर में भी मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाना है। शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जनकल्याणकारी योजना प्रचलित है, की लक्षित योजनाओं को चिन्हित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना तथा लक्षित लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news