Jaunpur : ​अखण्ड मानस पाठ के साथ मनाया गया श्री शिव मन्दिर का 43वां वार्षिकोत्सव

जफराबाद, जौनपुर। सथानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्री शिव मंदिर का 43वां वार्षिकोत्सव अखण्ड रामचरित मानस पाठ के साथ आयोजक प्रेमचंद प्रजापति द्वारा धूमधाम से मनाया गया। उक्त मंदिर पर सुबह स्थानीय भक्तों द्वारा जलाभिषेक व पूजा पाठ किया गया। सुबह 11 बजे रामचरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू हुआ जिसका समापन हवन पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान आयोजित भण्डारे का काफी लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति ने किया तो आभार पुत्र पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप ने जताया। इस अवसर पर डा. राधेश्याम प्रजापति, तेज बहादुर गिरी एडवोकेट, बद्री नारायण श्रीवास्तव, प्रेमचन्द बेनवंशी, राजेन्द्र साहू, डा. राममूरत, राजकेशर एडवोकेट, सुनील प्रजापति, प्रमोद बरनवाल, सुरेश गिरी, अनुपम गिरी, अशोक चौरसिया, सुरेश गुप्ता, विकास सेठ, बसावन अग्रहरि, उमाकांत गिरी, इजहार हुसैन, प्रदीप प्रजापति सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534