विनोद कुमार @ केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनियरा मोड के शाही दरबार के समीप उस समय दो बाइकों की आमने—सामने की टक्कर हो गई। जब शिक्षक विद्यालय से जौनपुर की तरफ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। विदित हो कि शेखजादा निवासी अमन यादव पास के ही लिटिल लैंजर स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल के छुट्टी के बाद बॉसबारी निवासी कार्तिक दुबे के साथ जौनपुर की तरफ जा रहे थे कि जैसे ही मनियरा मोड के शाही दरबार के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही दोनों बाइक सड़क के किनारे जा गिरे भिड़ंत की आवाज सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां चिकित्सकों ने घायल अमन यादव पुत्र राजेश, कारिया सोनकर पुत्र हरिदेव, संतरा पत्नी लालचन्द का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया जबकि कार्तिक दुबे की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news