Jaunpur : ​शाहगंज में निःशुल्क लगा मोतियाबिन्द जांच शिविर, 52 मरीज किये गये चयनित

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं ज्योत्सना शाहगंज के संयुक्त तत्वावधान में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी द्वारा ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण चयन शिविर लगा। शिविर में क्षेत्र के जरूरतमन्दों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और कुल 270 मरीजों की नेत्र जांच की गई।
शिविर में अस्पताल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच किया। जांच के उपरान्त 52 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिये चयनित किया गया। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए वाराणसी स्थित शंकरा नेत्रालय भेजा गया।
आयोजकों द्वारा चयनित मरीजों के आवास, भोजन एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम संयोजक डॉ. एस.एल. गुप्ता एवं क्लब अध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अजीत सिंह चौहान, श्रीराम लीला समिति अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, श्रीराम लीला युवा समिति अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, लियो अध्यक्ष शुभम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी, समाजसेवी, मरीज, उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने चिकित्सकीय टीम व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534