मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित बिहारी महिला पीजी कालेज में एन.सी.टी.ई. पाठ्यक्रमानुसार 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। कालेज के डायरेक्टर श्याम सुन्दर यादव एवं प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ने योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है। यदि हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा ने बीएड विभाग के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को तमाम आसनों के साथ प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराते हुये बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है जिसमें शक्ति, लचीलापन, संतुलन बढ़ाना और तनाव-चिंता कम करना शामिल है। यह शरीर के जोड़ों के दर्द, हृदय स्वास्थ्य, चयापचय और बेहतर नींद में सहायक है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इस अवसर पर डॉ सुशील मिश्र, डॉ विजय बहादुर यादव, डॉ संजय यादव, डॉ संजीव चतुर्वेदी, डॉ विनय प्रकाश यादव, डॉ विजेन्द्र गुप्ता, डॉ आशीष तिवारी, लक्ष्मीशंकर यादव, मोती लाल यादव, सुनील यादव, तीर्थराज यादव, धरमशीला बिन्द, महेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news