डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल कोपा, पतरही ने अपना 7वां स्थापना दिवस बड़े शानदार ढंग से मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन मैनेजमेंट गुरु डॉo अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। मैनेजमेंट गुरु ने अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम में आये सभी अतिथिगणों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अंग्रेजी माध्यम का हमारा यह विद्यालय अपने योग्य शिक्षकों, उच्च कोटि के सुविधाओं से इस क्षेत्र में अपनी गरिमा बनाये हुये है।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉo संजय मिश्रा के निर्देशन में आज सभी छात्र—छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाया। कॉर्डिनेटर रंजीत सिंह, सेनी सिंह, निधि सिंह, बबीता चौबे, सर्वेश चौबे, आलोक यादव, अमित गुप्ता एवं अजीत यादव के निर्देशन में फैशन शो कंपटीशन का आयोजन हुआ। वहीं छात्र छात्राओं ने फूड स्टॉल भी लगाये जिसमें कार्यक्रम के अतिथि अदालत योगी, साहब चौबे, मूलचंद मौर्या, कोपा प्रधान चंद्रकेश जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र जायसवाल, डॉ. संजय यादव, मिथिलेश यादव समाजसेवी, विवेक यादव, सुनील यादव आदि ने चेयरमैन के साथ निरीक्षण करके चाय पिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नसीफा, खुशबू, पूजा, प्रतिमा, निकहत, रुचि नेहा, संध्या, पूनम, करीम, गोविंद, शशांक, नंदिनी, खुशी, ब्यूटी, प्रीति, अर्पिता आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रिंसिपल डॉo संजय मिश्रा ने सभी कार्यक्रम के सभी आयोजकों, अतिथियों, क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल के लिये आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन खुशी बरनवाल ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news