जौनपुर। नगर के सिपाह क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से आंचलिक प्रबंधक शशिकांत प्रसाद द्वारा किया गया जहां उप आंचलिक प्रबंधक मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन करते हुये ग्राहकों को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
आंचलिक प्रबंधक शशिकांत प्रसाद ने कहा कि सिपाह क्षेत्र में नई शाखा खुलने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शाखा में बचत एवं चालू खाता, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम सेवा सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उप आंचलिक प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक रहने की अपील किया।शाखा प्रबंधक वंदना मिश्रा ने नई शाखा की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि बैंक किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है जिनका लाभ क्षेत्रवासी उठा सकते हैं। अंत में आंचलिक कार्यालय से चीफ मैनेजर राहुल सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ तिवारी, रविशंकर, पूजा यादव, अभिषेक पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बैंक कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
recent
today jaunpur news