Jaunpur : ​तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के कनौरा गांव के पोखरे के समीप सोमवार को उस समय दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जब युवक साइकिल से रोज की भांति अपने सिलाई की दुकान कंजहित बाजार जा रहा था। आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र बिरीबारी ले गई जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृतक घोषित कर दिया। तत्पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कनौरा (कुसहा) ग्राम निवासी मनोज पुत्र सहेंद्र राम 29 वर्ष के रूप में हुई। मौत की खबर परिवार में होते ही कोहराम मच गया। मृतक 4 भाइयों में दूसरे नंबर का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक को वर्ष का पुत्र का है। पत्नी सोनी कुमारी रो—रो कर बुरा हाल है। पत्नी का करुण क्रंदन सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534