जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में प्रगति करना हो तो शिक्षा बहुत ही जरूरी है। बिना शिक्षा के प्रगति करना असंभव है। राज्यमंत्री शनिवार को शहर के शकरमंदी स्थित उत्तम शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल के भव्य वार्षिकोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान के विकास के लिए जो भी सम्भव हो सकता है, उसके लिए हमेशा तैयार हूं। राज्यमंत्री ने वार्षिकोत्सव मनाये जाने का मतलब बताते हुए कहा कि पहला यह कि बच्चों को कितना तैयार किया गया है और अभी उसमें क्या कमी है जिसे परिपूर्ण किया जा सके। दूसरा पहलू यह कि जो हर वर्ष मनाया मनाया जाता है वह इसके लिये, ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए और लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने देवताओं में सबसे बड़ा कौन है, को भी बताया। साथही कहा कि देवताओं में सबसे बड़ा माता सरस्वती हैं।
इसके पहले विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, प्रतिनिधि ड. राम सूरत मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिसे देख अतिथि, अभिभावक, बच्चे मंत्र—मुग्ध हो गये। पालिकाध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि बिना शिक्षा के सब अधूरा है। प्रतिनिधि डा. मौर्य ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगवाया। कुछ ही समय में राज्यमंत्री का आगमन हुआ। उन्होंने मां सरस्वती का पूजन कर मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया।विद्यालय की संस्थापिका आशा मौर्या, सभासद राजेंद्र प्रसाद मौर्य, प्रबंधक पवन कुमार, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार, रवि कुमार, रीना मौर्या, सोनी मौर्या, प्रधान राम सूरत मौर्य समेत अन्य लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण करते हुये शाल, बुकें आदि देकर स्वागत किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हर्षित गुप्ता और प्रभात मौर्या ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्थापक शिवनाथ मौर्या, सभासद प्रतिनिधि उमेश मौर्या, पूर्व सभासद मनोज कुशवाहा, लाले मौर्या, तिलकधारी, खूशबू मौर्या, आकांक्षा मौर्या, रीना वर्मा, रोशनी बानो समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news