जौनपुर। वाराणसी के युवा समाजसेवी सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि अच्छा स्कूल और अच्छी शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार देती है। अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों के सुन्दर भविष्य के लिए अच्छे स्कूलों में ही प्रवेश दिलायें। रविवार को ओम श्री मां ग्लोबल स्कूल बगथरी आजाद नगर मुफ्तीगंज के स्थापना दिवस समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने स्कूल के चेयरमैन व संस्थापक की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीणांचल में इतना आलीशान शिक्षा मंदिर की स्थापना करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है जो प्रशंसनीय ही नहीं, बल्कि अनुकरणीय भी है। अब गांव वालों को महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके देश का विकास करेंगे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर आरएसएस के काशी प्रांत के कार्यवाह मुरली पाल, प्रचार प्रमुख राम चन्द्र, डाॅ0 नृपेंद्र सिंह, राम प्यारे यादव, मुकेश सिंह, रामचंद्र राय, प्रेमचंद तिवारी, कैलाश नाथ सिंह, डॉ नरसिंह बहादुर सिंह, आशीष सिंह, संत सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित र।हे
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन राजन सिंह व डिप्टी चेयरमैन उर्मिला सिंह, संस्थापक इन्द्र कुमार सिंह, इन्द्रसेन सिंह, दिनेश सिंह, उग्रसेन सिंह एवं गौरव सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी एडवोकेट व प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत सहित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news