Jaunpur : ​शराब के नशे में सौतेले भाइयों में विवाद, धक्का लगने से छोटे भाई की हुई मौत

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार रात शराब के नशे में दो सौतेले भाइयों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। कहासुनी के बाद हुई हाथापाई में 24 वर्षीय सुदर्शन पुत्र स्व. विजय राज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी 32 वर्षीय अरविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार रात करीब 8 बजे शराब के नशे में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान अरविंद द्वारा धक्का दिए जाने से सुदर्शन जमीन पर गिर पड़ा और उठ नहीं सका। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में हुए विवाद का प्रतीत होता है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534