विनोद कुमार @ चन्दवक, जौनपुर। देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) के परिणाम में भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र हिमांशु यादव ने 98.073 %अंक पाकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है जिसकी जानकारी होने पर सोमवार को विद्यालय परिवार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हिमांशु यादव को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कालेज के प्रबंधक अरविंद रघुवंशी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये इसे विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। साथ ही कहा कि यह परिणाम छात्र की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। वहीं प्रधानाध्यापक हरिश्चंद यादव इस सफलता का श्रेय मेधावी छात्र के 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित माहौल को दिया।
इस अवसर पर बाबा हरिनाथ पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह, अनिल सिंह, रियाजुद्दीन, राकेश, किशोर, अनिल कुमार, किशोर कुमार, संतोष सिंह, कल्पना सिंह, राजेश्वर समेत भारी संख्या में विद्यालय के स्टाफ, छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।स्वयं के अध्ययन के बल पर हासिल की मुकाम
क्षेत्र के कुसम्ही गांव निवासी हिमांशु यादव पुत्र स्व. अरविन्द यादव ने यह उपलब्धि किसी कोचिंग संस्थान की सहायता से नहीं, बल्कि स्वयं के अध्ययन के बल पर जेईई मेन में 98.073% अंक पाकर मुकाम हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। इस बाबत उन्होंने कहा कि इंजीनियर बनकर देश के विकास के लिए काम करूंगा। साथ ही सफलता का विशेष सहयोग विद्यालय परिवार के साथ दादा रमजनम दादी प्रभावती देवी, अजय यादव, सुशील यादव व सतीश यादव को दी।
शिक्षक-समूह बच्चों के सफलता का है आधार
वहीं जेईई मेन में सफलता हासिल करने वाले छात्र हिमांशु यादव के सम्मान समारोह पर मौजूद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक-समूह की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सफलता का आधार बताया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news