विकास यादव @ नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव सहित अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सोमवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत दिलीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मछलीशहर अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह आदि ने पहुँचकर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसके पहले मुख्य अतिथि ने शिवमूरत उपाध्याय द्वार का अनावरण किया। साथ ही श्री पटेल ने कहा कि देवों के देव महादेव समस्त ब्रह्मांड की रक्षा करते हैं। रुद्रावतार हनुमान के लगातार 6 माह के सस्वर सुंदर कांड वाचन की बदौलत ही बिना किसी विघ्न के विशाल मंदिर निर्माण सम्भव हुआ है जो बड़ी बात है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से जनता का जुड़ाव बना रहता है। मछलीशहर अध्यक्ष डॉ. अजय ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए भगवान शिव ने विषपान किया था। अंत में लगातार सस्वर सुंदर कांड प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बजरंग समिति बुढ़नेपुर मानस समिति बटाऊबीर के प्रज्ञा चक्षु बजरंगी सिंह, द्वितीय पुरुस्कार निर्मल मानस समिति औरैला मड़ियाहू, तृतीय पुरस्कार जोगियापुर मानस सेवा समिति जौनपुर एवं सांत्वना पुरस्कार श्वेता प्रियांशी मानस समिति मलिकानपुर को दिया गया। संयोजक सुशील उपाध्याय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उमेश चन्द उपाध्याय ने मंचासीन लोगों के अलावा गायन प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किया।इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय, सतीश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, रामसिंह मौर्या, संतोष मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, ब्रह्मदेव तिवारी, पीयूष गुप्ता, सन्दीप तिवारी, सुनील तिवारी, पंकज मिश्र, सुधांशु, कपिलमुनि मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस सदाकांत शुक्ल एवं संचालन रामकृष्ण ने किया।
Tags
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news