Jaunpur : उज्ज्वला योजना में वितरित किये गये गैस कनेक्शन एवं सिलेण्डर

तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उज्ज्वला योजना अंतर्गत सोमवार को 100 जरूरतमंदों को निशुल्क गैस कनेक्शन एवं सिलेंडर वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित लाभार्थी/उपभोक्ताओं को बताया कि सरकार की यह योजना जरूरतमंदों के बीच में बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इससे हमारी माताओं बहनों को बहुत ही लाभ मिल रहा है। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने उपस्थित लोगों को उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि रविकांत सिंह सेल्स प्रमुख ने लाभार्थी/उपभोक्ताओं को बधाई दिया। अंत में उपस्थित अतिथियों तथा लाभार्थी/उपभोक्ताओं की प्रति कार्यक्रम आयोजक प्रभाकर मणि त्रिपाठी (संचालक इंडियन गैस एजेंसी) ने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जायसवाल तथा संचालन बृजभूषण दूबे ने किया। इस अवसर पर विकास सिंह, निर्भय ग्राम प्रधान फरीदाबाद, मनोज सिंह, नितिन उपाध्याय, राजकुमार मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534